फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दस दिनों से लापता प्रेमी युगल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पहुंचा थाने, शादी की जिद पर अड़े

Tue, 01 Jun 2021 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

गांव के प्रेमी युगल का काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो दोनों के मिलने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद युवक और युवती गांव छोड़कर चले गए। इसके बाद दोनों थाना पहुंच गए।
विज्ञापन
lover
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक गांव से लापता प्रेमी युगल कई दिनों बाद थाने में पहुंच गया। इस दौरान दोनों प्रेमी युगल पुलिस के सामने ही अपनी शादी को लेकर जिद पर अड़ गए। पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका के परिजन भी थाने पहुंच गए। परिजनों ने दोनों को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़ा रहा। दोनों युवक और युवती बालिग और स्वजातीय हैं। मामला जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक(25) और युवती(22) के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक मिली तो परिजनों ने एक-दूसरे से मिलने पर पाबंदी लगा दी। इस बीच मौका देख 10 दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए।

काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो परिजनों ने दोनों के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी। इसी बीच मंगलवार को सुबह दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर थाने पहुंच गए। पुलिस के सामने दोनों शादी की जिद पर अड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने देर तक पंचायत की, लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों बालिग हैं। दोनों परिजनों के समझाने पर समझ गए तो ठीक है नहीं तो दोनों शादी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें