सुइथाकलां। परिजनों से खुद की जान का खतरा बताते हुए प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने मन्दिर में शादी रचा ली। थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का क्षेत्र के बसिरहा गांव निवासी पंकज कुमार से चार साल से प्रेम-चल रहा था। परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे और विरोध कर रहे थे। पिछले बृहस्पतिवार को लड़की प्रेमी के पास पहुंच गई। परिजन उसे लाने पहुंचे तो लड़की ने जाने से इनकार कर दिया। उसने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी और लड़के के परिजनों की मौजूदगी में गैरवाह गांव स्थित बाबा गंगादास की कुटी पर शादी रचा ली। संवाद