फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चोरी की बाइक से घूम रहे प्रेमी जोड़े को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग स्थित पिपरौल गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक को प्रेमिका संग चोरी की बाइक से घूमते हुए पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया है। इस दौरान भीड़ ने युवक की पिटाई भी की। आठ मई को बूडूपुर गांव से एक बरात सुइथाकलां के महुवातर गांव निवासी पिंटू बिंद के यहां आई थी। द्वारचार की रस्म के दौरान बूढूपुर निवासी प्रमोद बिंद की बाइक किसी ने चोरी कर ली। उसी चोरी की बाइक पर अपनी कथित प्रेमिका को बैठाकर एक युवक शाहगंज गया था। जहां से वापस लौटते समय कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में प्रमोद बिंद की नजर अपनी चोरी गई बाइक पर पड़ गई। इसके बाद उसने तत्काल अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक का पीछा करते हुए लखनऊ-बलिया मार्ग स्थित पिपरौल गांव पहुंचा और वहीं पर बाइक सवार प्रेमी प्रमिका को रोककर पहले पिटाई की और बाद में पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें