फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने खाया जहर, हाथ की नस काट आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजातीय प्रेमी युगल ने शनिवार की रात गांव के ही प्राइमरी स्कूल के पीछे जान देने की नियत से जहर खा लिया और दोनों ने अपने हाथ की नस भी काट ली। परिजनों को पता चला तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। उन्हें गम्भीर अवस्था में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र के एक गांव स्वजातीय लड़के और लड़की के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी है, जबकि लड़की ने इंटर की परीक्षा दी है। लड़की के उम्र में बड़ी होने और लड़के के नाबालिग होने के कारण दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। दोनों के मिलने जुलने पर भी अंकुश लगा दिया गया था, जिससे क्षुब्ध होकर दोनों ने जान देने का फैसला किया। रात में दोनों गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे पहुंचे और जहर खा लिया। इसके बाद लड़की और लड़के ने अपने -अपने हाथ की नस भी काट ली । लड़की की मां की 12 बजे नींद खुलने पर जब उसको बिस्तर पर नहीं पाया तो घरवालों को जगा कर लड़की को ढूंढने का प्रयास किया । लड़की की खोज अभी चल रही थी की तभी लड़की बदहवास लहूलुहान हालत में स्वयं घर पहुंची और बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद लोग लड़के को ढूंढते हुए प्राइमरी स्कूल के पीछे पहुंचे तो वह भी बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला। दोनों के परिजन उनको लांद फांद कर सीएससी मछलीशहर ले गए, जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय का कहना है कि सूचना पाकर रात में जाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी दोनों के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें