जफराबाद। क्षेत्र के हाजी हरमैन मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में संविधान बदलने का षड़यंत्र चल रहा है।
भाजपा सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। कहा कि जौनपुर में कांग्रेस के संगठन को मजबूत कर सरकार के अत्याचार से जनता की रक्षा करेंगे। उसके लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलकधारी निषाद ने भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने और किसान विरोधी तीन काले कानून लाकर सरकार को वापस लेने की मांग की। कहा कि सरकार संविधान के ढांचे को तोड़ने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस की मदद से किसानों ने उसे विफल कर दिया। इसका नतीजा रहा कि सरकार को झुकना पड़ा। अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष फैयाज हाशमी किया। संचालन विधानसभा प्रभरी डॉ सन्तोष गिरी ने किया।
इस मौके पर राजमकुमार निषाद, संदीप निषाद, पप्पू, अरुण शुक्ला, चंद्रशेखर निसाद, सरफराज हाशमी, विनय तिवारी सहित कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे ।