राजाबाजार। सपा के पूर्व मंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग पीडीए के नारा से भयभीत हैं। समाजवादी किसी मजहब जाति धर्म के खिलाफ नहीं है। भगवान राम ने भी समाजवाद का नारा दिया था। सबरी के जूठे बेर को चाव से खाया था। क्षेत्र के महकुचा कमला बाजार स्थित माताफेर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को पीडीए की ओर से आयोजित स्वागत समारोह बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि समाजवाद का लक्ष्य एक है, समाज में आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक बराबरी हो। भाजपा कभी अपने मुद्दे पर सही बात नहीं करती।
सबको हक सम्मान अधिकार दिलाने में जुटी है। जौनपुर में पुजारी यादव के हत्यारे जेल में है। समय आने पर मंगेश के हत्यारे भी जेल में होगे।
विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने भी संबोधित किया। आयोजक कुंवर ज्योतिरादित्य, जयंती यादव ने अतिथि को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। मौके पर राजन यादव, रामनारायण बिंद, महेंद्र यादव , समरबहादुर यादव, राम आसरे यादव, प्रदीप कुमार, दयानंद सरोज, महेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संचालन बदलापुर के विधान सभा अध्यक्ष रामजतन यादव ने किया।