जौनपुर। नगर के रासमंडल स्थित भगवान श्री जगन्नाथ जी, देवी सुभद्रा व बलभद्र षोडश उपचार पूजन डॉ. रजनीकांत द्विवेदी की देखरेख में किया गया। कढ़ी-भात, मालपुआ, मौसमी सब्ज़ी व शाही खीर का भोग लगाया गया।मुख्य यजमान हरदेव सिंह, नीलम सिंह ,रोहन सिंह तथा तुषित गुप्ता, देव दीक्षित-प्रियांशी दीक्षित संयुक्त रूप से भक्तों ने भगवान विग्रह की आरती उतारी। भगवान के विशाल कढ़ी-भात भंडारे का आरंभ किया गया। रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, महामंत्री शिवशंकर साहू ,संयोजक राजेशगुप्ता,नीरज श्रीवास्तव दादा, महेश जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं भक्तों को कढ़ी भात भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया। इसमें मुख्य रूप से मंत्री गिरीश चंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, डा. एमएम वर्मा, देव दीपावली के अध्यक्ष निशाकांत द्विवेदी, आशीष गुप्त आशु ,रवीन्द्र अग्रहरि, प्रदीप सिंह रिंकू, अतुल सिंह, गणेश साहू, मोहन वैश्य, डॉ. वीएस उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, मनीष देव मंगल, आदि शामिल रहे। रथयात्रा के संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में सभी के प्रति आभार ट्रस्टी संतोष गुप्ता ने व्यक्त किया।