फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 4118 अभ्यर्थियों ने छोड़ी कनिष्ठ सहायक और लिपिक की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा रविवार को जिले के 20 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में 8972 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4118 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहली बार परीक्षा के दौरान केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों के साथ ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी कराई गई। किस कक्ष में किस शिक्षक की ड्यूटी लगाई है यह भी दर्ज किया गया। आजमगढ़ के साथ बिहार व दूसरे जनपदों के अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल पंजीकृत 8972 में से 4858 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 4118 ने परीक्षा छोड़ दी। कक्ष निरीक्षकों को सुबह सात बजे केंद्र पर बुलाया गया था। गेट पर ही कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिलाया जाएगा। फिजिकल सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिली। सीटीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक आयोजित हुई। हर केंद्र पर एक-एक सेक्टर और एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान नोडल नामित किए गए थे। नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सह नोडल अधिकारी बनाए गए थे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें