फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया, जेपी चंद्रशेखर के हमेशा थे आदर्श

Wed, 08 Jul 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई। पार्टीजनों ने चंद्रशेखकर सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


 इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि लोहिया और जेपी चंद्रशेखर सिंह के आदर्श थे।

सपा जिलाध्यक्ष राजनरायण बिंद ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह के आदर्श डा. रामनोहर लोहिया व जयप्रकाश नारायण रहे। वे शहरों की अपेक्षा गांवों को ज्यादा पसंद करते थे।

साथ ही उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करते थे। वरिष्ठ नेता बांकेलाल शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह भाषा, नीति व नीयत के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ व्यक्ति थे।
विज्ञापन


 जनता के प्रति उदारता, शालीनता व सद्भाव हमेशा रहता था।  वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चद्रशेखर सिंह का जन्म गरीब परिवार में हुआ था।

 वे कहा करते थे कि समाजवाद की गंगोत्री आचार्य नरेंद्र देव थे। गांव की संस्कृति के संरक्षण के लिए हमेशा संघर्ष करते थे।

इस अवसर पर  प्रदेश सचिव समरनाथ चौहान, पंधारीलाल यादव, सुशीलचंद्र दुबे, सुशील श्रीवास्तव, हिसामुद्दीन, इंदूप्रकाश सिंह, महेंद्रप्रताप यादव, निर्मला , गजराज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें