जौनपुर। सपा कार्यालय पर सोमवार को जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल की अध्यक्षता में समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस दौरान हुई संगोष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राय ने कहा कि लोहिया जी का मानना था कि जब तक देश में समाजवाद तेजी से नहीं बढ़ेगा तब तक देश की विषमता को दूर किया नहीं जा सकेगा। यशवंत यादव ने कहा कि सबके लिए समान अवसरों की बात करना ही समाजवाद की बात करना है। जिला कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब जब बनी है सभी के लिए समान अवसरों पर कार्य करने के लिए समाजवादी सदैव तत्पर रहे। लोहिया की पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। पार्टी के उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि लोहिया व्यक्ति नहीं एक विचार धारा के पोषक थे। विजय सोनकर, हीरालाल विश्वकर्मा, विजय सोनकर, मोहम्मद आरिफ, सैयद आरिफ, प्रदीप शर्मा, अजमत खान, मुस्लिम हीरा, मेवा लाल यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया। समाजवादी कुटिया में संचालक ऋषि यादव की अध्यक्षता में लोहिया जी के आदर्श विचारों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया।