जौनपुर। शासन ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पत्र जारी कर पांच साल में विभाग की ओर से किए कार्यो का डिटेल मांगा है। शासन से पत्र आने के बाद विवि में विभागवार प्रगति रिपोर्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने मंगलवार को सभी विभाग के अधीक्षकों की बैठक बुलाई है। बैठक में विभाग वार प्रगति रिपोर्ट तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। संबद्धता, विकास सेल, परीक्षा विभाग सेल समेत अन्य विभागों का लेखाजोखा तैयार कराया जाएगा। सूचना सेल के अधीक्षक विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शासन से मांगे गए डिटेल की जानकारी के लिए अक्षीक्षक की बैठक 13 अक्तूबर को बुलाई गई है। जिसमें शासन के पत्र का जवाब देने पर चर्चा होगी।