फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता वाले दो स्कूलों में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के पटैला बाजार और मरहट गांव में बगैर मान्यता के चल रहे दो विद्यालयों को बीईओ ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से ताला बंद करा दिया। विद्यालय नहीं खोलने के लिए प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पटैला बाजार में बीआरडीवाई कांवेंट स्कूल के नाम से संचालित विद्यालय पर शुक्रवार को पुलिस बल के साथ पहुंचे एबीएसए राजेश कुमार वैश्य ने जांच पड़ताल के बाद मान्यता नहीं होने पर स्कूल में ताला बंद करा दिया। प्रधानाचार्य केडी यादव को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जब तक मानक पूरा कर मान्यता नहीं हो जाए। विद्यालय नहीं खोला जाए। इसके बाद वे मरहट गांव स्थित युनिक आइडिया एजूकेशन पब्लिक स्कूल पर जांच की। यहां भी विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित होना पाया गया। दोनों स्कूलों में ताला बंदकर उन्होंने संबंधित स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का प्रवेश निकटवर्ती परिषदीय विद्यालयों में कराने का निर्देश दिया। इससे नौनिहालों की पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें