फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि से संबद्ध छह महाविद्यालयों में लगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन महाविद्यालयों में ताला लग गया है। तीन साल से कॉलेजों में लगातार विद्यार्थियों की संख्या घट रही थी और इस बार दाखिला ही नहीं हुआ। कॉलेजों में ताला लगा है, उसमें जौनपुर के दो और आजमगढ़ का एक महाविद्यालय शामिल है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध रामनयन स्मारक महाविद्यालय सिकुलहा (आजमगढ़), भूषण बंदू महाविद्यालय बेलवा (जौनपुर) और गोकुलनाथ दुबे महाविद्यालय ढेमा (जौनपुर) में विद्यार्थियों की संख्या लगातार गिर रही थी। विवि सूत्रों के मुताबिक कभी यह महाविद्यालय क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शुुमार रहे। इनके भवन और अन्य संसाधन भी अच्छे थे, मगर प्रबंधन को लेकर आपसी विवाद के बाद इनकी स्थिति बदहाल होती गई। तीन वर्षों से यहां विद्यार्थियों की संख्या लगातार घट रही थी, जबकि खर्च बढ़ता जा रहा था। चालू सत्र में इन संस्थानों ने विद्यार्थियों का दाखिला लेने के लिए न तो अनुमति ली और न ही परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों का विवरण ही मुहैया कराया। विवि से पत्र जारी होने के बाद भी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद विवि ने उन्हें बंद करने की कार्रवाई की। तीन अन्य महाविद्यालय भी बंद होने की स्थिति में हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि जौनपुर के दो व आजमगढ़ के एक महाविद्यालय ने नए सत्र में दाखिला लेने की अनुमति नहीं ली है और न ही कोई विवरण दिया है। उनकी ओर से लंबे समय से किसी पत्र का भी जवाब नहीं दिया जा रहा। ऐसे में यह मानते हुए कि महाविद्यालय बंद हो चुके हैं, समुचित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
10 जुलाई को प्रस्तावित है परीक्षा तिथि
जौनपुर। पूर्वांचल विवि की अधूरी परीक्षा कराने के लिए शासन से अनुमति नहीं मिलने के कारणदुविधा की स्थिति है। विवि प्रशासन ने परीक्षा के लिए 10 जुलाई की तिथि प्रस्तावित की थी। इसके लिए 25 जून तक परीक्षा कार्यक्रम जारी करने पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। विवि परीक्षा संचालन समिति की बैठक में तय हुआ था कि मुख्य परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू करा दी जाएंगी। विवि प्रशासन ने प्रस्तावित तिथि पर परीक्षा कराने की अनुमति के लिए शासन को पत्र भेज दिया था, लेकिन अभी तक शासन से अनुमति नहीं मिली है। विवि परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में कोविड-19 हास्पिटल बने हैं। परीक्षा नियंत्रक बीेएन सिंह का कहना है कि परीक्षा के लिए शासन से कोई गाइड लाइन जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें