फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 35 लाख मतदाताओं की सूची होगी आधार कार्ड से लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 35 लाख मतदाताओं का आधार कार्ड उनके मतदाता सूची से लिंक कराया जाएगा। इसके लिए घर-घर बीएलओ जाएंगे। मतदाताओं से आधार नंबर के माध्यम से फार्म 6बी भरवाएंगे। जिले में एक अगस्त से अभियान शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

इस अभियान का शुभारंभ सुबह दस बजे जनक कुमारी इंटर कालेज में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा करेंगे। इसके बाद विशेष अभियान पूरे माह तक चलेगा। हालांकि यह कार्य दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सभी शत प्रतिशत मतदाताओं से स्वैच्छिक आधार नंबर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 35 लाख 10 हजार 929 मतदाता हैं। इनमें 18 लाख 26 हजार 577 और पुरुष, 16 लाख 84 हजार 206 महिला तथा 146 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के समय 20 लाख सात हजार 504 मतदाताओं ने ही मतदान किया था। ऐसे में अब भारत निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं के कार्ड आधार कार्ड से लिंक करने का फैसला लिया है। इससे लिए सभी मतदाताओं से स्वैच्छिक आधार पर आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान एक अगस्त से चलाने जा रहा है। मतदाताओं से स्वैच्छिक आधार पर आधार नंबर एकत्र करने के लिए समस्त बूथ लेविल अधिकारियों को लगाया गया है। जो एक अगस्त से घर-घर भ्रमण करेंगे। साथ ही इस दौरान मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र करने के बाद उसे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र फार्म-6बी में आधार नंबर अंकित करेंगे।
ऑनलाइन भी कर सकते हैं लिंक
जौनपुर। आनलाइन फार्म-6बी भरने हेतु ERONET,NVSP PORTAL, GARUDA APP & VHA (VOTER HELP LINE APP) के माध्यम से आनलाइन फार्म-6बी भरे जाने की सुविधा भी आयोग द्वारा प्रदान की गई है। इसके अलावा, यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्वयं प्रमाणित कर सकते हैं। स्व प्रमाणीकरण के बिना यदि कोई मतदाता स्वयं प्रमाणित नहीं करना चाहता है या स्व प्रमाणीकरण नहीं हो पाता है तो मतदाता द्वारा प्रमाणीकरण के बिना आवश्यक दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट, बैंक पासबुक, मनरेगा जांच कार्ड, छाया चित्र के साथ पेंशन के साथ फार्म 6बी ऑनलाइन जमा कर सकता है।
विज्ञापन

7 और 21 को विशेष अभियान
जौनपुर। निर्वाचन आयोग ने विशेष अभियान के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए रविवार की दो तिथि भी तय की है। मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम के दौरान सात और 21 अगस्त (रविवार) को विशेष कैंप का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थलों पर करने का फैसला लिया है।
एक अगस्त से मतदाता सूची से आधार कार्ड लिंक करने का विशेष अभियान पूरे माह तक चलाया जाएगा। सात और 21 को कैंप लगाया जाएगा। दिसंबर तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। 31 दिसंबर तक इस कार्य को शत प्रतिशत कर लिया जाएगा। - राम प्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें