फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से लिंक कर दिया दूसरे का आधार, 2.60 लाख निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। यूबीआई की कजगांव शाखा के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते माधोपट्टी गांव निवासी डॉ दूधनाथ के बैंक खाते को दूसरे के आधार से लिंक कर दिया गया। जिससे उनके खाते से 2.60 लाख रुपये निकल गए। पता चलने पर बैंक ने दबाव बनाया तो पैसे निकालने वाले ने एक लाख रुपये उनके खाते में वापस जमा कर दिया। फिर अपना मोबाइल स्विच आफ कर लिया। अब बैंक की ओर से संबंधित के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

माधोपट्टी गांव निवासी डॉ दूधनाथ केंद्रीय गृह मंत्रालय में तैनात अपने पुत्र के साथ दिल्ली में रहते हैं। पिछले दिनों वह अपने लखनऊ आवास पर पहुंचे तो मोबाइल पर मैसेज आया जिससे पता चला कि उनके खाते से 13 बार में 2.60 लाख निकाल गया है। बुधवार को वह गांव आए और बैंक जाकर इसकी शिकायत की। शाखा प्रबंधक ने जांच की तो पता चला कि वर्ष 2016 में डॉ दूधनाथ का खाता गोपीपुर निवासी प्रियंका पत्नी जय प्रकाश के आधार से लिंक हो गया है। जिसका फायदा उठाते हुए प्रियंका ने खाते से 2.60 लाख निकाल लिया। पीड़ित की शिकायत पर बैंक मैनेजर ने प्रियंका को बैंक बुलवाकर दबाव बनाया तो उन्होंने गुरुवार को पीड़ित के खाते में एक लाख रुपये जमा कर दिया। बाद में शाखा प्रबंधक ने मोबाइल पर संपर्क साधना चाहा तो उनका मोबाइल स्विच आफ हो गया। शाखा प्रबंधक की ओर से थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें