15- कलेक्ट्रेट सभागार में किसान पंचायत के तहत बैठक करते डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा।
सर्वज्ञराम मिश्र ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकवार किसान ऋण मोचन योजना की समीक्षा किया। जिसमें किसानों को फसली ऋण खाते से आधार लिंक कराने और खतौनी में नाम,पिता का नाम, मोबाइल नम्बर ठीक करवाने को कहा।
उन्होंने बताया कि जिले में 98831 किसानों को ऋणमोचन योजना का लाभ दिया जाना है। इसके लिए सभी बैंक अधिकारी 24 घंटे लगकर किसानों का विवरण फीडिंग करायें। यह कार्य 22 जुलाई तक शतप्रतिशत हो जाना चाहिए। उन्होंने प्रतिदिन शाम6 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 22 जुलाई तक आधार एवं खतौनी में ठीक रहने वाले किसानों का नाम ऋण माफी के लिए प्रथम बार डाटा लॉक किया जाएगा। अन्य किसान भी अपना आधार एवं खतौनी ठीक करा लें। उनको दुबारा योजना से आच्छादित किया जाएगा। ताकि उन्हें भी सरकार की योजनाओं का लाभ समय से दिया जा सके।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि जयप्रकाश, गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे, एलडीएम एम.पी.राय, उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम सहित अन्य बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।