फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे रहे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर से लेकर गांव तक कांवरियों का जत्था बाबा धाम दर्शन पूजन के लिए रवाना हो रहा है। हर-हर महादेव के जयकारे से भोर से शिवालय गूंजते रहे। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए होड़ लगी रही। गंगा से जलकर कांवरिए भोर में ही जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्तिक कांवरियां संघ मुरादगंज का जत्था जलाभिषेक के लिए बाबा धाम रवाना हुआ। बोल बम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया। गाजेबाज के साथ जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण करने के बाद जत्था में शामिल दर्शन पूजन के लिए रवाना हुए। इस मौके पर केपी सिंह मुन्ना, अमित चौहान, रिंकू, अभयराज, अरविंद चौहान, बीरबल, राहुल गुप्ता, संतोष कुमार, अंकित गुप्त, मोहित चौहान, सोनू, सचिन विश्वकर्मा, शैलेष गुप्ता, पप्पू चौहान आदि मौजूद थे।
सुजनगंज: श्री गौरीशंकर धाम में भगवान शिव के स्वयंभू शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गौरीशंकर धाम में भगवान शंकर अर्धनारीश्वर रूप में है। चौदहवीं शताब्दी में जमीन से स्वयं उत्पन्न हुए थे। जलाभिषेक करने के लिए भक्तों के साथ कांवरियों की भीड़ जुट रही है। प्रयाग इलाहाबाद से गंगा जल भरकर भगवान शिव को जलाभिषेक करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें