28- मछलीशहर में सतुआ बाबा से आशिर्वाद लेते लोग।
- फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। वाराणसी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने सीएए कानून पर सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस कानून से देश का संविधान और सीमाएं दोनों सुरक्षित हुई हैं। हर व्यक्ति को इसका सम्मान करना चाहिए।
श्यामसुंदर मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में सतुआ बाबा ने कहा कि जाति-धर्म की भावना से ऊपर उठकर देश हित की सोच विकसित करने की जरूरत है। जातिवाद के समर्थक और समाज को जातियों में बांटने वालों से सावधान रहने की जरुरत है। यह समाज एकजुटता से ही चलेगा। प्रत्येक भारतीय का यह फर्ज है कि देश और उसकी सीमा को मजबूत बनाने के लिए नागरिकता कानून का सम्मान करते हुए केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग करे। इस मौके परराकेश जायसवाल, शत्रुधन जायसवाल, लक्ष्मी प्रकाश, ओमप्रकाश, राजकुमार पटवा, राजेश उमर, देवीप्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।