फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों ने उठाई अस्पताल में बेहतर सुविधाओं की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज लोढ़ी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टीम ने सीडीओ व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कॉलेज के अस्पताल की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कर कदम उठाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं समेत अन्य मरीजों को समय पर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई मरीजों और उनके परिजनों ने प्रसव के बाद जरूरत से अधिक समय तक अस्पताल में रोके जाने, उपचार एवं देखभाल में लापरवाही, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार को लेकर शिकायतें की हैं।
ज्ञापन में अस्पताल की कार्यप्रणाली की जांच कराने, शिकायतें सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, अस्पताल में स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और अन्य मूलभूत सेवाओं की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें