फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कांवड़ मार्ग पर विजयगढ़ दुर्ग से पांच किमी तक लगेगी लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने शनिवार को विजयगढ़ दुर्ग का निरीक्षण किया। वहां राम सागर तालाब व उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग को विजयगढ़ दुर्ग तक जाने वाली सीढ़ियों के ऊपर बने प्रवेश द्वार की मरम्मत शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को विजयगढ़ दुर्ग की सीढ़ियों से रामसरोवर तक पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को रामसरोवर से जल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों के लगभग पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्राथमिकता के आधार पर लाइटिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि में भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन मिल सके। डीएम ने कहा कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। एसपी अभिषेक वर्मा ने विजयगढ़ दुर्ग, रामसरोवर और पूरे कांवड़ मार्ग पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी, रात्रिकालीन गश्त और प्रभावी यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी हो कि प्रत्येक श्रद्धालु स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो। निरीक्षण के दौरान एडीएम वागीश कुमार शुक्ल, डीपीआरओ नमिता शरण, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें