फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ने बरपाई तबाही, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर, महराजगंज, सिकरारा, बदलापुर, बरईपार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बदलापुर में भैंस की जान चली गई। बरईपार एवं सिकरारा में घर के सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सरायचौहन गांव में मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बिजली की चपेट में आकर नन्हें लाल मौर्य (48) झुलस गए। परिवार वाले उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह घर से थोड़ी दूर स्थित धान का खेत देखने गए थे। वह प्रयागराज मार्ग पर पूरऊपुर में लाइट साउंड की दुकान चलाते थे। महराजगंज क्षेत्र के शेषपुर खुटहनी गांव में सुबह किसान शोभनाथ पटेल (55) खेत में कटहल के पेड़ के नीचे बैठे थे। पेड़ पर बिजली गिरी और वे चपेट में आकर झुलस गए। परिजन उन्हें महराजगंज सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सिकरारा क्षेत्र के बन्सफा गांव में मंगलवार को उमा नाथ मिश्र (नायब) के मकान पर सुबह सात बजे तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। जिससे उनके मकान के उत्तर पूर्व कोने का छोटा सा भाग क्षति ग्रस्त हो गया। बिजली की वायरिंग ध्वस्त हो गई । इलेक्ट्रिक के सामान नष्ट हो गए। बदलापुर क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में सोमवार की रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से दिनेश यादव की एक भैंस मर गई। बरईपार इलाके के राजेपुर गांव में संजय सिंह और रामबरन सिंह के घर देर रात घनघोर बारिश में बिजली गिरने से घर में रखा टीवी,फ्रिज, इनवर्टर जलकर राख हो गया। आवाज इतना तेज था की आधा दर्जन से अधिक घर के लोग चौक कर उठ गए। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के तारा गांव में सोमवार की रात बिजली की चपेट में आने से राम बचन राम की एक भैस और एक गाय की मौत हो गई। मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें