खुटहन के शेख अरखपुर गांव के लखनापारा मजरा बिजली से लगी आग से जलकर राख हुई छप्पर। संवाद
- फोटो : सरसों की फसल का गठ्ठर बांधते किसान।
खुटहन। शेख अरखपुर गांव के लखनापारा मजरा में शुक्रवार को अचानक बिजली गिरने से एक छप्पर में आग लग गई। घटना में गीता पत्नी काम्या के छप्पर में बंधी बकरियां चपेट में आ गईं। दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बकरी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सक किया जा रहा है। दोपहर में बादलों की गर्जना के बीच अचानक छप्पर पर बिजली गिर गई। देखते ही देखते पूरा छप्पर धू धू कर जलने लगा। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पानी फेंककर आग पर काबू पाया। इस हादसे में पीड़ित परिवार का हजारों का आर्थिक नुकसान हुआ है।