फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया हिंदू नव वर्ष

विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर की ओर से आयोजित भारतीय नव वर्ष के मौके पर आयोजित कार्यक् - फोटो : कालिकनधाम में श्रद्धालुओं के बीच दर्शन करते सांसद किशोरी लाल शर्मा।
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सोहनलाल स्वर्णकार ने पदाधिकारी के साथ हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया। नगर के उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास बगीचा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष सोहनलाल की टीम ने अतिथियों एवं मातृ शक्ति के रूप में देवियों एवं अतिथियों का सम्मान तिलक लगाकर किया। चुनरी ओढ़ाकर गुलाब के फूलों की वर्षा कर बधाई दी। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. राम अवध यादव व भाजाप के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, रामसूरत मौर्या, डॉ. रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी मौजूद रहे। श्याम बाबू वर्मा ,अश्वनी कुमार बैंकर ,दिनेश वर्मा, संत प्रसाद राय , सुरेंद्र कुमार प्रजापति, सत्य प्रकाश दुबे ,ऋषि देव आदि ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में मनोज सोनी कमल ने देवी गीत एवं भारतीय नव वर्ष पर स्वरचित गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें