फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के गुंबद पर गिरी बिजली, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के अहमदपुर गांव की बधवा बस्ती में गोमती नदी के किनारे स्थित बड़वा महादेव मंदिर के गुंबद पर शनिवार की शाम बिजली गिर गई। इससे मंदिर का गुंबद टूट गया। बिजली की चपेट में आने से नीचे खड़े दो युवक झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार की देर शाम अचानक तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए गांव के ठाकुर बस्ती निवासी रिशु सिंह (27) और चौहान बस्ती के विनोद चौहान (38) मंदिर परिसर में खड़े हो गए। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली मंदिर के गुंबद पर गिरी। गुंबद का ऊपरी हिस्सा टूट गया। मंदिर के नीचे खड़े दोनों युवक भी बिजली से झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें