फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दी राहत, आंधी ने ध्वस्त की बिजली आपूर्ति

Sat, 30 May 2020 10:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
आंधी से खुटहन क्षेत्र में बिजली का पोल टूट गया। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। दिन में उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार की शाम हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। 15 मिनट तक हुई बारिश करीब सात एमएम दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि शाम को चली आंधी में कई जगह पेड़ और पोल गिर गए। पांच पशुओं की मौत हो गई जबकि बिजली गुल रही। मौसम विशेषज्ञों ने 31 मई और 2-3 जून को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

25 मई को नौतपा शुरू होने के बाद से मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। शुरुआती दो दिनों तक चिलचिलाती धूप से पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। उसके बाद आंधी और ठंडी हवाओं से मौसम के रुख में कुछ नरमी आई। शनिवार की दिन में तेज उमस थी। गर्मी से परेशान लोग राहत के लिए छटपटाते रहे थे, इसी बीच देर शाम बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया व मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि 17 एमएम तक वर्षा का अनुमान था, लेकिन सात एमएम ही वर्षा हुई। 31 मई और 2-3 जून को भी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम का रूख भले ही बदला हुआ नजर आ रहा है, मगर 20 से 22 जून को मानसून पूर्वांचल में दस्तक दे सकता है। इस साल मानसून सामान्य रहने का अनुमान है, जो कृषि क्षेत्र के लिए बहुत मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें