जौनपुर। जिले में शनिवार को मौसम बदल गया। आसमान में बदल छाए रहे। पहले दिन में सिंगरामऊ और खेतासराय समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके देर शाम को जौनपुर शहर समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बादल बरसे। इससे मौसम सुहाना हो गया। इससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सिंगरामऊ इलाके में शाम को हुई बारिश ने मौसम को सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से जहां लोगों को राहत मिली तो किसानों के चेहरे भी खिल उठे। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, खेतासराय इलाके में भी बारिश होने से लोगों को राहत की सांस ली। जिला मुख्यालय पर बूंदाबांदी हुई। शाम के समय हवा चलने पर मौसम में नमी का एहसास हुआ। शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे। किसान भी इसी उम्मीद में हैं कि अच्छी बारिश हो तो खेती का कमा शुरू करें। ज्यादातर किसान अभी तक धान की नर्सरी तक नहीं डाल पाए हैं।