फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बेलावा गांव में शनिवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेलावा गांव निवासी राय साहब गौतम का मकान बन रहा है। ट्रैक्टर से उनके दरवाजे पर भवन निर्माण सामग्री गिराई जा रही थी। इसी दौरान दरवाजे पर बैठी राय साहब की पत्नी मीरा (53) ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें