फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकाहार और नशा मुक्ति से जीवन रहता है सुखमय

विज्ञापन
14- सुईथाकला क्षेत्र के जहाँगीर पट्टी स्थित द्वारिका दास हरि महाविद्यालय में आयोजित सत्संग में मौ - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सुईथाकला। शाकाहार-सदाचार और नशा से मुक्त जीवन सुखमय होता है। हर किसी को जीवन में सदाचार को अपनाना चाहिए। आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज ने अपनी यात्रा का 52 वां पड़ाव बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय प्रांगण सारी जहांगीर पट्टी में आयोजित सत्संग में कही। मनेहा पेट्रोल पंप के सामने खेतासराय में आयोजित सत्संग सबको शाकाहार अपनाने, नशा मुक्त जीवन जीने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंसान का काम रहम करना, दया करना है। मानव शरीर पाकर धर्म, मजहब के नाम पर लड़ना-झगड़ना इंसानों का काम नहीं है, हैवानो का काम है। इससे नफरत की ऐसी ज्वाला जली कि जिसमे घर, परिवार, समाज, देश सब जल उठा। अब तो सबको ठंडक, छाया, शांति सुकून की जरुरत है। ऐसे संदेश समदर्शी संत, महात्मा ही दे सकते हैं। बाबा जय गुरुदेव महाराज ने आजीवन अच्छे समाज के निर्माण के लिए शाकाहार सदाचार मद्यनिषेध का अभियान चलाया। चरित्र उत्थान, मानव प्रेम, अहिंसा, परोपकार आदि गुणों के विकास व प्रभु के भजन भक्ति में लगाने के लिए मेहनत किया। अपनी आध्यात्मिक शक्ति का सहारा देकर करोडों लोगों को प्रभु की भक्ति में लगाया। हम मानवता और आध्यात्मिक जागरण से सबको जीवन का सत्य सिखाकर ईश्वर की तरफ मोड़ने का प्रमुख लक्ष्य लेकर निकले हैं। हम चाहते हैं वेश कीमती मनुष्य शरीर पाने के महत्व को लोग समझें। गृहस्थ आश्रम में रहते हुए कलियुग की प्रभु प्राप्ति की सबसे सरल साधना, सूरत-शब्द (नाम-योग) का उपदेश किया तथा साधना की विधि समझाया। कहा कि गृहस्थ आश्रम के कार्यो को करते हुए थोडा सा समय आत्मकल्याण के लिए भी निकालें। जिससे दिव्य लोकों का दर्शन होने लगेगा और वेद ध्वनियां सुनने लगेंगे। जिससे रोम रोम पुलकित हो जाएगा 7 इससे मानव जीवन धन्य हो जाएगा। शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध का प्रचार करके प्रेरणा देते रहे। 4 से 8 दिसंबर तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में आयोजित होने वाले दादा गुरु जी महाराज के 71 वे वार्षिक भंडारा सत्संग मेला में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक सूर्यभान यादव, सुरेश चंद यादव, राजेंद्र सिंह, शिव प्रसाद यादव, जिला संगत जौनपुर के अध्यक्ष ऋषिदेव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें