फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 50 हजार की दवाएं जब्त

विज्ञापन
22- नईगंज में सहारा हास्पिटल के मेडिकल स्टोर में छापेमारी करते ड्रग इंस्पेक्टर अतिरिक्त प्रभार अम - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के नईगंज बाईपास स्थित एक अस्पताल पर सहायक आयुक्त औषधि वाराणसी केजी गुप्त के नेतृत्व में छापामारी की गई। जांच में पता चला कि दवाखाना बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। तीन दवाओं का नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त वाराणसी मंडल केजी गुप्त के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक छानबीन के बाद बड़ी मात्रा में दवा बरामद की गई। बुधवार को करीब 12 बजे सहायक आयुक्त औषधि के साथ टीम सहारा अस्पताल में पहुंची। जांच टीम के पहुंचते ही अस्पताल में हडकंप मच गया। टीम ने जांच की तो कई दवाएं संदिग्ध मिली। मेडिकल स्टोर पर एंटीबायोटिक के अलावा कई अन्य दवाएं जांच में मिली है। जौनपुर के कार्यकारी औषधि निरीक्षक अमित बंसल ने बताोया कि मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। करीब पचास रूपये मूल्य की दवाएं कब्जे में ली गई हैं। संदिग्ध दवाओं का नमूना लेकर उन्हें जांच के लिए भी भेजा गया है। अवैध दवा व्यवसायियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी व्यावसायी को अवैध रूप से दवा का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। कई दुकानों और पशु आहार केंद्रों को चिह्नित किया गया है। अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें