खेतासराय। क्षेत्र के लेदरही गांव में शुक्रवार देर शाम वाहनों से पशु तस्करी की सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी में एक लावारिस वाहन बरामद किया गया। शुक्रवार देर शाम क्षेत्र के लेदरही मार्ग पर एक साथ ढेर पुलिस फोर्स की मौजूदगी देखकर लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। भारी फोर्स कुछ देर बाद वापस लौट गई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों से पशु तस्करी की सूचना मिली थी। छापेमारी कर एक लावारिस वाहन को बरामद कर थाने लाया गया है छानबीन की जा रही है।