फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता पाए जाने पर तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की । इस दौरान 17 दुकानों से नमूना लिया गया। चार दुकानों को कारण बताओं नोटिस दी गई, तीन में बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। बदलापुर स्थित मिश्रा खाद बीज भंडार में पीओएस मशीन का स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सरायदुर्गादास महाराजगंज में निरीक्षण के दौरान नियमानुसार बिक्री न किए एवं बिक्री संबंधित प्रपत्रों में अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है
विज्ञापन

। जबकि औद्यानिक समिति नकहरा, खानदेव, सिंगरामऊ, बदलापुर निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाई गई। इन बिक्री प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण में उपकृषि निदेशक जयप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी स्वाति पाहुजा,उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया है छापेमारी कार्रवाई में उर्वरक के तीन प्रतिष्ठानों में बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें