फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में ट्रामा सेंटर के लिए डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में ट्रामा सेंटर खोले जाने की मांग को लेकर सोमवार को उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल आईआईए के अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में सांसद श्याम सिंह यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा। स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना है कि सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र चार जनपदों प्रयागराज, जौनपुर, भदोही व प्रतापगढ़ के बीच में स्थित है। जनपदों की दूरी पचास किलोमीटर है। हाइवे व औद्योगिक क्षेत्र के अंदर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इलाज में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण लोगों को काफी असुविधा होती है। इसी क्रम में विधायक डा. सुषमा पटेल व डीएम को भी उद्यमियों ने मांग पत्र देकर सीएचसी पर ट्रामा सेंटर की स्थापना कराने की मांग की है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश यादव, प्रदीप यादव, राहुल दुबे, महेंद्र यादव, गुलाब पांडेय, शत्रुघ्न मौर्या, मो. जफर, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें