फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एलएलबी, बीबीए और बीसीए की परीक्षा के लिए कॉलेजों को पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर जिले में एलएलबी, बीबीए और बीसीए की परीक्षाएं 17 जनवरी से शुरू कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय ने केंद्रों व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर किया है।
विज्ञापन

एडेड कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एलएलबी के 17 कॉलेजों की परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एलएलबी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर और एलएलएम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी परीक्षा में शमिल होंगे। टीडी काॅलेज केंद्र में दो, मड़ियाहूं महाविद्यालय में तीन, आरएस केडी पीजी कॉलेज जौनपुर में तीन, राम अवध यादव गन्ना कृषक महाविद्यालय ताखा शाहगंज में एक, शिबली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ में चार कॉलेज, स्वामी सहजानंद महाविद्यालय गाज़ीपुर केंद्र में दो, पीजी कॉलेज गाजीपुर केंद्र में चार और समता महाविद्यालय सादात गाजीपुर में तीन महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसी प्रकार गाजीपुर और जौनपुर के महाविद्यालयों में संचालित बीबीए और बीसीए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पीजी कॉलेज गाजीपुर केंद्र पर 14 महाविद्यालयों की परीक्षा होगी। शिबली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ केंद्र पर एक, टीडी काॅलेज जौनपुर पर चार, सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर पर तीन कॉलेजों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय परिसर के कंप्यूटर एप्लीकेशन डिपार्टमेंट में 6 महाविद्यालय, मड़ियाहूं पीजी कॉलेज जौनपुर के चार महाविद्यालयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें