फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़कर बेवजह घूम रहे लोगों को सिखाया सबक

विज्ञापन
शाहगंज पड़ाव पर बेवजह घूम रहे लोगों को पकड़कर पुलिस वैन में बैठाता पुलिसकर्मी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर सड़कों पर बेवजह घूमने वालों को प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सबक सिखाया। शहर में अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया और फिर उन्हें पूरे दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। मास्क लगाकर न चलने वाले भी कार्रवाई की जद में आए। इस दौरान कई को उठक-बैठक कराई गई तो कुछ को कड़ी फटकार भी लगाई। पुलिस-प्रशासन के इस अभियान से लोग सहमे रहे।
विज्ञापन

जिले में अब तक मिले कोरोना के पांच से तीन मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। संक्रमण रोकने के लिए इन इलाकों को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। उसके आसपास स्थित गोमती नदी के उत्तरी छोर में भी सख्ती बरती जा रही है। सुबह छह से 11 बजे तक सब्जी, फल, राशन, पशु चारा सहित जरूरी सामानों की दुकानें खुलने के समय में लोग सड़कों पर भीड़ लगा ले रहे हैं। इससे सोशल डिस्टेंसिंग के मानक टूट रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार, सीडीओ अनुपम शुक्ल, एडीएम रामप्रकाश, सीआरओ डॉ. सुनील वर्मा, एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार आदि पूरे फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर निकले। कोतवाली से चहारसू चौराहा, कल्लू इमामबाड़ा, कोतवाली, सब्जी मंडी, ओलंदगंज सहित अन्य इलाकों में जाकर पैदल या बाइक से आने-जाने वालों को रोका उनसे घर से बाहर आने के बारे में पूछताछ की। वाजिब कारण न होने पर उन्हें पुलिस वाहन में बैठा लिया। ऐसे करीब डेढ़ सौ लोगों को कोतवाली और शिया कॉलेज परिसर में ले जाकर क्वारंटीन में रख दिया गया। कई लोग जरूरी काम से आए थे, लेकिन मास्क नहीं लगाए थे। उन्हें उठक-बैठक कराई गई। दोबारा मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की हिदायत दी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

खेतासराय में लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे युवकों को कान पकड़वाकर उठक बैठक करवती पुलिस।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें