फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसहर परिवारों का राशन कार्ड न बनाने पर लेखपाल निलंबित...

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार/सिकरारा। डीएम दिनेश कुमार सिंह सुजानगंज ब्लाक के भाऊपुर और कुरावा गांव में मुसहर परिवारों के बनाए गए आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कॉलोनी में बनी सड़क, सामुदायिक शौचालय, सोलर लाइट और बिजली की व्यवस्था देखी। वहां निवास करने वाले मुसहर परिवारों की समस्याएं भी सुनी। राशन कार्ड बनाने में देरी पर लेखपाल बृजेश को निलंबित करने का निर्देष दिया। डीएसओ अजय प्रताप सिंह को 12 घंटे के अंदर सभी का राशन कार्ड बनाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि सभी को विद्युत कनेक्शन देकर रविवार तक सूचित करें। सामुदायिक शौचालय के पास बेंच लगाने और सभी घरों के पास डस्टबिन रखवाने का निर्देश बीडीओ को दिया। डीएम ने बताया कि भाऊपुर में कुल 23, क़ुरावा में 20 और जिले में कुल 4500 मुसहरों को आवास दिया गया है। मनरेगा के तहत सभी को महीने में कम से कम 10 दिन का काम देने का निर्देश बीडीओ को दिया। ग्राम पंचायत खेमपुर में बन रहे मनरेगा पार्क और सिकरारा के ग्राम पंचायत मीरगंज में तालाब की खुदाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि मनरेगा पार्क में वॉलीबाल, कुश्ती, ओपेन जिम, शौचालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसे जल्द पूर्ण कराने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया। डीएम ने मजदूरों से मजदूरी भुगतान के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भाऊपुर हरिश्चंद्र यादव, कुरावा ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, सेक्रेट्री श्यामसुंदर मौर्य, ग्राम प्रधान खेमपुर निर्मला देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें