फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर रहने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
28- मीरगंज में थाना दिवस पर समस्या सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसबार भी समस्या के समाधान की गरज से आए अधिकतर फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। मीरगंज में गैरहाजिर लेखपाल को डीएम ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार दोपहर करीब 12 बजे मीरगंज थाने पहुंचे। यहां मौजूद करियांव गांव देवेन्द्र सिंह और कुछ अन्य लोगो ने शिकायत किया कि लेखपाल बाबुल अली गांव मे नही आते हैं और वह मामलों के निस्तारण में रुचि भी नहीं दिखाते है। जिस पर डीएम ने उन्हे निलम्बित करने का निर्देश एसडीएम को दिया। कुछ लोगो ने करियांव गांव मे भीटा खाते की जमीन पर एक टेलिकाम कम्पनी का टावर लगने की शिकायत किया और कहा कि गांव का एक व्यक्ति किराया वसूलता है। इसपर डीएम ने अधिकारियो को निर्देश दिया की कम्पनी से बात करके किराया गांव पंचायत के खाते मे जमा कराया जाय । नेवढ़िया प्रतिनिधि के अनुसार दीपापुर गांव के लेखपाल गांव के लेखपाल ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में लेखपाल रामनारायण मौर्या ने आरोप लगाया है कि गांव के रामसेवक ने एक रास्ते के विवाद की शिकायत की थी। जिसका निस्तारण 24 जनवरी को ही किया गया था। इसपर मढ़ी गांव निवासी रामबली यादव ने थाने में आकर उनके साथ दुर्व्यवहार किए। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यहां कुल 5 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया। बक्शा में आए आठ मामलों में दो का निस्तारण किया गया। बदलापुर, खुटहन, सरपतहा, शाहगंज, खेतासराय आदि थानों में भी आए प्रार्थना पत्रों में से अकितर का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें