फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल लेखपाल।
विज्ञापन
महराजगंज। केराकत कोतवाली क्षेत्र में लेखपाल की हत्या के 24 घंटे के अंदर ही बाइक सवार बदमाशों ने महराजगंज के तेजी बाजार में भी एक लेखपाल को गोली मार दी। बांए आंख के पास छर्रे लगने से जख्मी लेखपाल को बदलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

तेजीबाजार के दिलशादपुर निवासी पवन कुमार गुप्ता (36) शाहगंज तहसील में लेखपाल हैं। मंगलवार की शाम वह घर में ही स्थित अपने भाई के किराने की दुकान पर बैठे थे। दुकान बंद करने के दौरान रात करीब आठ बजे काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे। दोनों चेहरे को ढके हुए थे। बदमाशों ने पवन को लक्ष्य कर गोली चला दी। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। बांए आंख के पास छर्रे लगने से पवन जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। गोली की आवाज सुन परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को देते हुए घायल को बदलापुर सीएचसी ले जाया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल लेखपाल के भाई राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वारदात से पहले बदमाश कुछ देर तक बाइक से आसपास ही घूम रहे थे। पुलिस उनके बताए अनुसार बदमाशों की तलाश कर रही है। एसओ अंगद तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें