फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 21 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 21 मई को लेखपाल भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए जनपद में 21 केंद्र बनाए गए हैं। जहां लगभग दस हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। रविवार को आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया जिले विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग दस हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में परीक्षा सुबह 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसका कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में बनाया जा रहा है। परीक्षा के दिन जनपद में ट्रैफिक के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था परिवहन व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एडीएम परमानंद झा, सीआरओ अजय अंबष्ट सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें