मछलीशहर तहसील के रामपुर गांव में किसानों के लिए आयोजित पीएम किसान योजना कैंप में लेखपाल के नहीं आने से किसानों को अपने कागजों को सही कराने में काफी समस्या हो रही थी। किसानों ने बताया कि लेखपाल को बार-बार फोन किया जा रहा था। लेकिन वह कैंप में नहीं उपस्थित हुए। पीएम किसान योजना के तहत पात्र व्यक्तियों के सत्यापन नहीं करने से किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। सुनील पांडेय ने डीएम को फोन करके स्थिति से अवगत कराया तो आनन फानन में साढ़े तीन बजे लेखपाल कैंप में पहुंच गए। गांव निवासी विमला देवी, कल्लू, गामा दुबे, नन्हू दुबे, दीनानाथ आदि ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि का खाता दुरुस्त कराने व किसान जमीन सत्यापन के लिए जब लोग कैंप में आए तो लेखपाल के नहीं होने से उनको वापस जाना पड़ा।