जेएनयू की घटना के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं और हिंदू संगठनों ने अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर वामपंथी संगठनों का पुतला फूंका। कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी की और डीएम कार्यालय के
सामने जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का पुतला दहन किया। उधर जंघई बाजार में हिंदूवादी संगठनों ने भी जुलूस निकाल कर नारेबाजी की और कन्हैया कुमार का पुतला दहन किया। कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता संघ की ओर से
निकाले गए जुलूस में शामिल अधिवक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को माफ नहीं किया जाना चाहिए। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष यूपी सिंह, बृजेश सिंह, संजय सिंह, मार्कण्डेय, राजेश कुमार,
उमेश कुमार आदि मौजूद थे। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार युवा भाजपा नेता विपुल सिंह के नेतृत्व में हिंदू संगठन से जुडे़ लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया का पुतला दहन किया। जुलूस में शामिल
लोग पहले जंघई फाटक से होते हुये यूनियन बैंक के रास्ते नागरिक महा विद्यालय जंघई की गेट पर पहुचे। जहां नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह, अखंड प्रताप सिंह, मनीष सिंह, टिंकू , विपिन कुमार, विजय, अतुल सिंह आदि मौजूद थे।