सिरकोनी विकास खंड के गोपीपुर गांव में बुढ़वा बाबा रामलीला समिति की ओर से चल रहे रामलीला मंचन के अंतिम दिन रविवार की रात लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण व मेघनाथ वध आदि का मंच किया गया। जिसे देखने के लिए आस-पास के
गांवो के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता पंकज जायसवाल ने किया। रामलीला के मंचन में लक्ष्मण को शक्ति लगते ही राम के खेमें में उदासी छा गई। इसके बाद सुषेन वैद्य बुलाए गए। वैद्य द्वारा बताए
गए संजीवनी बूटी को लाने के लिए हनुमान चल पड़ते हैं। हनुमान सभी बाधाओं को तोड़ते हुए पहाड़ ही उठा लाते हैं। इसके बाद बैद्य संजीवनी बूटी को लक्ष्मण को पिलाते हैं। जिससे लक्ष्मण उठकर खड़े हो जाते हैं। जिससे राम के खेमें एक बार फिर प्रसंन्नता छा जाती है।