फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने तहसील भवन का निर्माण कार्य रोका

Tue, 16 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर बन रहे नए तहसील भवन निर्माण में मानक की अनदेखी कर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने निर्माण कार्य रोक दिया।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि मानक के मुताबिक काम नहीं किया गया तो निर्माण नहीं होने देंगे। अधिवक्ताओं के विरोध के चलते राजगीर और मजदूर वापस चले गए।

शाहगंज तहसील के नए भवन का निर्माण पांच करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। भवन की बुनियाद का निर्माण शुरू किया गया है। आरोप है कि काम पर लगे मजदूर सीमेंट और बालू के अनुपात की अनदेखी करते हुए सीमेंट का

 सात गुना बालू मिलाकर मसाला बना रहे थे। इसके अलावा बुनियाद में मोरंग बालू के बजाय सफेद बालू का इस्तेमाल किया जा रहा था।  तहसील बार के अध्यक्ष महंत देव यादव के साथ अखिलेश तिवारी, सूर्यमणि, वीरेंद्र सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन


 शमीम अहमद समेत अन्य अधिवक्ता निर्माण स्थल पर पहुंच कर काम रोक दिया। मौके पर मौजूद निर्माण कार्य देख रहे प्राइवेट इंजीनियर ललित कुमार त्रिपाठी को अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं होगा तो वे काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें