फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों पर हो रहे हमलों से नाराजगी

Sat, 05 Sep 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों पर आए दिन हो रहे हमले को लेकर उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में वकीलों ने शुक्रवार को दीवानी परिसर में चक्रमण कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही वकीलों पर आए दिन हो रहे हमलों पर रोष प्रकट किया।

इस दौरान हमले में मारे जाने वाले वकीलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने, आश्रितों को नौकरी देने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मंाग की।  मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित पत्रक फैक्स किया।

अधिवक्ताअें ने कहा कि वर्तमान समय अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन उन पर हमला हो रहे हैं। अभी हाल ही गोरखपुर में वकील विजय कुमार श्रीवास्तव व आजमगढ़ में वकील मुन्नीलाल यादव की हत्या और प्रतापगढ़ में मुकेश
विज्ञापन


 शर्मा एडवोकेट पर कातिलाना हमला सहित शाहजहांपुर एवं बरेली में वकीलों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया जाना इसका उदहरण है। जिसके विरोध में शुक्रवार को वकीलों द्वारा विरोध दिवस मनाया गया। प्रदर्शन करने वालों में

उपाध्यक्ष अवधनारायन तिवारी, जयप्रकाश सिंह, रमेशचंद्र पाल, चंद्रप्रकाश दुबे, शैलेंद्र कुमार मिश्र, राकेश कुमार द्विवेदी, आलोक कुमार सिंह, अखिलेश तिवारी, राधेश्याम वर्मा व अनुराग यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें