फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हत्यारोपी अधिवक्ता को हथकड़ी में लाने पर अधिवक्ता नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र में हुए आशीष चौहान हत्याकांड में आरोपी कलेक्ट्रेट अधिवक्ता बाबूराम चौहान को पुलिस ने कोर्ट में पेश करते समय हथकड़ी पहनाई, जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी फैल गई। बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई। बार ने हथकड़ी लगाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, थानाध्यक्ष जलालपुर को विवेचना से हटाने और उनके खिलाफ जांच कराने की मांग की। साथ ही, अधिवक्ता का जब्त मोबाइल और वाहन लौटाने के निर्देश भी सीओ को दिए गए। इसके बाद मामला शांत हुआ। बताया गया कि जलालपुर के सिरकोनी में 25 मार्च को आशीष चौहान को दिनदहाड़े बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। शव को लगभग 1 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया गया। इसी मामले में बाबूराम चौहान को आरोपी बनाया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें