फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि के छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

Sat, 28 Mar 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौखिक परीक्षा में हो रही देरी के विरोध में शुक्रवार को टीडी कालेज के विधि संकाय के छात्र-छात्राओं ने मुख्य गेट पर पूविवि के कुलपति का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


इस दौरान कहा कि विवि के इस रवैये से विधि के छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में पड़ गया है। संकाय भवन के मुख्य गेट पर छात्रनेता गौरव सिंह के नेतृत्व में एकत्रित प्रदर्शनकारी छात्रों ने मौखिक परीक्षा कराने को लेकर पूविवि की

कार्यप्रणाली की निंदा की। कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के बीच शुल्क भुगतान को लेकर  कलह के चलते जिस तरह से छात्रों की मौखिक परीक्षा नहीं कराई जा रही है, यह विवि की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाने वाला है।
विज्ञापन


 प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र बार-बार सत्र नियमित करने की बात करते हैं। परीक्षा समय पर कराने की मांग की जाती है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। इससे छात्र-छात्राओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेखा पाल, स्वाति, अमृता, सागरिका सिंह, अभिनंदन सिंह, सुशीला सिंह, धीरज मिश्रा, ब्रह्मदेव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें