फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

Sat, 28 Mar 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के अशोक नगर में निरीक्षण भवन का शिलान्यास शुक्रवार को राज्यमंत्री जगदीश सोनकर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक करोड़ की लागत से बनने वाले निरीक्षण भवन का काम एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


   चालू सत्र में विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को सड़क, बिजली, पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। खराब मौसम के चलते किसानों का नुकसान हुआ है, उसकी

 भरपाई करने के  लिए सरकार ने वादा किया है। सभी जिलों के किसानों का खाद बीज देने को कहा है। सरकार किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद, ज्वाला प्रसाद यादव, पंधारी यादव, अर्चना यादव, डा. हस्सान, रामयश, कृपाशंकर, सरवर राईन आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें