फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लॉ के छात्र की पट्टीदारों ने पीट- पीटकर की हत्या, आशनाई में वारदात की चर्चा; आरोपी ने फोन पर दी थी धमकी

Mon, 16 Mar 2026 03:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले में लॉ के छात्र की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी विष्णु मिश्रा समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस आशनाई से भी जोड़कर इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के चंदवक थाना अंतर्गत गोबरा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश में एक लॉ (विधि) छात्र की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पट्टीदारों ने उसे धोखे से बुलाकर उस पर वजनी वस्तु से हमला कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सच्चिदानंद मिश्र के रूप में हुई है। देर रात एक बजे पुलिस ने आरोपी विष्णु मिश्रा समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी की पत्नी से सच्चिदानंद बात करता था। आशनाई से भी जोड़कर मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों का दावा है कि गत 12 मार्च को दोपहर करीब 2:07 बजे जब सच्चिदानंद रतनूपुर बाजार जा रहे थे, तब आरोपी ने उन्हें फोन कर गालियां और जान से मारने की धमकी दी थी। 

इस धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग भी सच्चिदानंद के पास मौजूद थी। रविवार की रात आरोपी पक्ष ने सच्चिदानंद की पिटाई कर दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

 
एसपी बोले
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। देर रात एक बजे आरोपी विष्णु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। -कुंवर अनुपम सिंह, एसपी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें