बरसठी। एजेंसी से डिलीवरी के लिए ले जाए गए तीन मोबाइल के डिब्बे खोलने पर उनमें मोबाइल की जगह कपड़े धोने का साबुन मिला। एजेंसी संचालक की तहरीर पर पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बारीगांव (हनुमान नगर) निवासी राजकमल पांडेय कनेक्ट इंडिया ई-कॉमर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की एजेंसी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि गोपालापुर गांव निवासी आशीष दुबे को डिलीवरी ब्वॉय रखा गया है। आरोप है कि 29 अगस्त को आशीष तीन मोबाइल डिलीवरी के लिए लेकर निकला, लेकिन मोबाइल ग्राहकों तक नहीं पहुंचाए। तीनों डिब्बे कार्यालय में रख दिए गए। छह सितंबर को कैमरे के सामने डिब्बे खोले गए तो उनमें मोबाइल की जगह कपड़े धोने का साबुन मिला। आरोप है कि पूछताछ में आशीष ने तीनों मोबाइल अपने पास होने की बात स्वीकार करते हुए लौटाने का आश्वासन दिया।
सात सितंबर को उसने एक मोबाइल वापस कर दिया, जबकि दो मोबाइल नहीं लौटाए। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।