बक्शा/सतहरिया। बक्शा और पवारा थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में भूमि विवाद को लेकर रविवार को हुई मारपीट में 26 लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बक्शा थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव में मामूली विवाद में राजनाथ यादव एवं मुन्नीलाल यादव के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से राजनाथ व विनोद कुमार जबकि दूसरे पक्ष से मुन्नीलाल घायल हो गए। कौली गांव में पप्पू सिंह खेत जुतवा रहे थे। महेंद्र विश्वकर्मा ने रोका तो दोनों पक्ष में मारपीट रो गई। एक तरफ के पप्पू सिंह व अनीता सिंह जबकि दूसरे पक्ष से चंदन विश्वकर्मा घायल हो गए। दरियावगंज में हुई मारपीट में बृजेश यादव व चन्द्रतारा घायल हो गई। सब्बेपुर गांव में खेल रहे बाल को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से रामबली यादव व अनीता दूसरे पक्ष के हमले में घायल हो गई। चुरावनपुर गांव में हुई मारपीट में विपक्षी भाई के हमले इंदल यादव व प्रीती को चोटें आई। डीहजह्निया गाँव में पड़ोसी के हमले में हनुमान सिंह, शैलेंद्र सिंह, शालू सिंह, रेनू सिंह, जयनारायण एवं प्रमिला बुरी तरह घायल हो गई। मारपीट के मामले में पुलिस कुल 24 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दरकि कर गिरफ्तार 19 लोगो का चालान न्यायालय भेज दिया।
उधर पंवारा थाना क्षेत्र के संरावा गांव में रविवार को आम तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल सुनील कुमार (23), रेशमा गौतम (21), राजेश कुमार (30), प्रदीप पटेल (25), नागेंद्र पटेल (24), उमेश पटेल (23) का उपचार सतहरिया सीएचसी पर कराया गया। पीड़ित ने तहरीर दी है।