सुजानगंज। मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल सीएचसी केंद्र परिसर में
2633000 की लागत से बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्लांट स्थापित हो जाने से क्षेत्रीय जनता को अस्पताल में पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की सुविधा प्राप्त होगी। यह कार्य यूपी सिडको कार्यदायी संस्था पूरा कराएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा की मैं आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र के जनता के साथ खड़ी हूं। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एससी वर्मा, अधीक्षक डॉ. आरडी यादव, डॉ. पुनीत कश्यप आदि मौजूद रहे।